RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजद प्रदेश महासचिव ने NDA में सफलता हासिल कर लेफ्टिनेंट बने विनय का किया सम्मान।

लेफ्टीनेंट विनय कुमार सिंह का अंग वस्त्र से सम्मान करते राजद प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह

शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज की दशा और दिशा में होगा उन्नत विकास: मनोज कुमार सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।आज जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कौरा में NDA में सफलता हासिल कर बने लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह को राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ दे उनका सम्मान किया गया।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि विनय कुमार सिंह की सफलता ने पुरे समाज का मान सम्मान बढ़ाया हैं।साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि खेल कूद के साथ साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दे उन्होंने ये भी कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की दशा और दिशा सिर्फ पढ़ाई के ही बल पर ही विकसित और उन्नत हो सकती हैं। मनोज सिंह ने लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह के माता पिता को इस उपलब्धि के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह पुरे गांव समाज के लिए एक मिशाल बने है और हमलोगों को भी बहुत खुशी हुई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव के साथ में रमेेश सिंह , लक्ष्मण सिंह,राहुल सिंह राठौड़,मुन्ना सिंह, राज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, छोटू सिंह, मनीष सिंह, धीरेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, हरेंद्र सिंह , कारिया सिंह, पप्पू सिंह सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति रहीं।

Related posts

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल एक्स-सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी की राष्ट्रीय बैठक व चुनाव संपन्न: नर्वदेश्वर शुक्ल

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:डीएम लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान अभियान की शुरुआत।

rktvnews

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

भोजपुर:जन्मदिन पर कट्टा से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment