RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:तुतला भवनी का होगा पर्यटकीय विकास, मिलेंगी सारी मूलभूत सुविधाएँ।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)20 जून। गुरुवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास, पुलिस अधीक्षक,रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास वन प्रमंडल, सासाराम उप विकास आयुक्त, रोहतास, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, रोहतास प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन शाखा, रोहतास के साथ अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी तथा अंचलाधिकारी, तिलौथू एवं मां तुतला भवानी पुजा समिति के सदस्यें के साथ स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें आर्द्र पूजा मेला लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा आदि का जायजा लिया गया।
तदुपरान्त एक बैठक आहूत की गई जिसमें तुतला भवानी परिसर के पास कुंड में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास वन प्रमंडल, सासाराम को आवश्यक निदेश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी को विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।
पूजा समिति के सदस्यों के साथ आने वाली समस्यों की चर्चा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन का निदेश दिया गया। साथ ही साथ मंदिर परिसर में स्थित झुला, सीढ़ी, मंदिर चबूतरा के मरम्मती का निदेश दिया गया। मंदिर परिसर के साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
मां तुतला भवानी मार्ग में यातायात बाधित न हो इसके लिए जिलाधिकारी, रोहतास के द्वारा सड़क को वन वे करने का निर्देश दिया गया। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भीड नियंत्रित करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का भी निदेश दिया गयाl

Related posts

हिन्दी पखवारा के ११वें दिन साहित्य सम्मेलन में मनायी गयी जयंती, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी!काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन पट्टेधारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, उच्च न्यायालय के आदेशों के सख्त अनुपालन का निर्देश।

rktvnews

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रायपुर : एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य!उच्च न्यायालय की स्थाई समिति की अनुसंशा के पालन नहीं किए जाने के विरोध में बिहार सरकार के प्रति जताया रोष।

rktvnews

Leave a Comment