RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कार्यपालक अभियंता, विद्युत (आरा एवं जगदीशपुर),डी.ई.ओ,एनआईसी, कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता (आरा, जगदीशपुर एवं पीरो ),पथ प्रमंडल, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम; प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा; जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे बैठक के दौरान मुख्य रूप से भवन प्रमंडल,उद्योग विभाग, विद्युतविभाग,पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ प्रमंडल, पर्यटन विभाग, योजना विभाग और नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाने और जनता को योजनाओं का शीघ्र लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

Related posts

इस्पात मंत्रालय ने राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार-2023 के लिए उद्योग और अनुसंधान एवं शिक्षा जगत से जुड़े व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए।

rktvnews

गिरीडीह:जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 दिसंबर 25

rktvnews

तीन राज्य, तीन घटनाएं : तीनों के पीछे संघ का एजेंडा।

rktvnews

सिम अब सक्रिय नहीं: दूरसंचार विभाग ने 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों के पुनर्सत्यापन का लक्ष्य रखा।

rktvnews

मड़नपुर में आयोजित होगा अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment