RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

मड़नपुर में आयोजित होगा अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन।

आरा/भोजपुर 21 नवंबर।भोजपुर के मड़नपुर ग्राम में आगामी 27 नवंबर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सहार क्षेत्र अंतर्गत मड़नपुर ग्राम के बहुचर्चित संगीत वाग्येकार सह पूर्व मुखिया स्व. दूधेश्वर लाल के पुण्यतिथि पर देश जाने माने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगीतज्ञ कला प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये स्व. लाल के सुपुत्र व संयोजक कृष्णनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस् सम्मेलन में पंडित लाल के सांगीतिक योगदानों को स्मरण किया जाएगा वही इस् अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से पधार रहे कलाकारों को दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।

स्व पंडित दूधेश्वर लाल

इस् अवसर दूधेश्वर लाल द्वारा रचित कई बंदिशों का संग्रह भी प्रकाशित किया जाएगा। इस् आयोजन के सह संयोजक शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया की सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंडित दूधेश्वर लाल की संगीत परंपरा तीन पीढ़ियों तक फैली हुई है। इस् वटवृक्ष की कई शाखाएं शिष्यों की परंपरा को बढ़ा रहीं है जो बिहार के संगीत समाज में इन्द्रधनुषी संगीत परंपरा के नाम से स्थापित है। आखिल भारतीय स्तर का यह शास्त्रीय कार्यक्रम पहली बार इस् क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से समाज अपनी संस्कृति के मूल स्वरूप से जुड़ेगा। आयोजन में कथक गुरु बक्शी विकास व शास्त्रीय गायिका व दूधेश्वर लाल की पुत्री विदुषी विमला देवी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस।

rktvnews

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

rktvnews

झारखंड:चतरा:जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह

rktvnews

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने के – कार्ड के लाभ पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग का किया आह्वान।

rktvnews

पटना:भारत के प्रथम हृदय-रोग-विशेषज्ञ और ऋषि-साहित्यकार थे डा श्रीनिवास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment