RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिलाधिकारी ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बड़हरा का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बड़हरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं, जैसे अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी एवं लोक शिकायत परिवाद पंजी की गहन जांच की। इसके अतिरिक्त उन्होंने आरटीपीएस (RTPS) काउंटर का भी निरीक्षण किया तथा विभिन्न सेवाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पंजियों का अद्यतन समय पर सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का यथाशीघ्र निपटारा किया जाए। इसके पश्चात उन्होंने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अनुक्रमणिका पंजी एवं आगत-निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित परिमार्जन, जमाबंदी एवं अतिक्रमणवाद से संबंधित सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह, निदेशक एनईपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरा, अंचलाधिकारी बड़हरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कश्मीर के विस्‍थापित मतदाताओं को बड़ी राहत; भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू और उधमपुर में रहने वाले विस्‍थापितों के लिए फॉर्म-एम की बोझिल प्रक्रिया को रद्द कर दिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पावर ग्रिड में शिलान्यास पूर्व आरा स्टेशन पर कुंवर सिंह की प्रतिमा हेतु स्थल के निरीक्षण के साथ कुंजन टोला शहीद सुधीर यादव के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

सारण:मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने पंचायत समिति मढ़ौरा के सदस्यों की बुलाई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन के लिए दरभंगा के डी.एम एवं डी.ई.ओ को किया गया सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई तिमाही बैठक।

rktvnews

कोचिंग सेंटर के कारनामों का काला चिट्ठा देश के सामने आना चाहिए।

rktvnews

Leave a Comment