
RKTV NEWS/ अनिल सिंह,09 मई।आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद श्री आर के सिंह आरा के एकौना पावर ग्रिड में 220/132 केवी के उपकेंद्र के विस्तार शिलान्यास पूर्व दानापुर डीआएम प्रभात कुमार के साथ आरा रेलवे स्टेशन परिसर मे बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा के लिए नए स्थल का चयन किया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष जगदीशपुर के ऐतिहासिक दुलौर मैदान मे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सम्मुख माननीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह द्वारा स्टेशन परिसर मे बाबू वीर कुंवर सिंह के विशाल प्रतिमा की लगाने की मांग की गई थी। उस मांग को केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने पर रेलवे द्वारा प्रतिमा लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
दानापुर डीआएम और पार्टी नेताओं द्वारा पूर्व मे स्थल का चयन किया गया था,लेकिन आज स्थल निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री और लोगो को स्थल पसंद नही आने के कारण नए प्रतिमा स्थल रेलवे स्टेशन परिसर मे झंडा और हाईमास्ट लाइट के बीच मे अवस्थित करने का निर्णय लिया गया।उक्त स्थल के चयन से बाबू कुंवर सिंह का विशाल प्रतिमा मुख्य गेट के सामने और आकर्षक होगा।
इसके साथ केन्द्रीय मंत्री ने स्टेशन विकास की समीक्षा भी किए।
स्थल निरीक्षण के दौरान विधानपरिषद के पूर्व सभापति विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा,मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,मीरा यादव,प्रेम पंकज ललन,उदय प्रताप सिंह,जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाउर, जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,नवीन प्रकाश,संतोष सिंह,निलेश जैन,कार्यालय प्रभारी रमेश कुमार कर्ण,आईटी जिला संयोजक ओंकार पांडेय,भाजपा नेता अजय सिंह,रामदिनेश यादव,विनय सिंह,रितुराज,मुखिया मंटु सिंह,विशाल सिंह,मंटु सिंह,जयंत किशोर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
स्टेशन निरीक्षण के बाद माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह लोकप्रिय सांसद जम्मू काश्मीर मे शहीद हुए सुधीर यादव के गांव कोईलवर प्रखंड के कुंजनटोला पहुंचे।
कुंजनटोला पहुंचकर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री शोक संतृप्त परिवार से मिलकर उन्हे सांत्वना दिया। शहीद की पत्नी से मिलकर वीर शहीद के जीवन को देश के लिए बलिदान देने की बात कही। शहीद के परिवार के मांग पर शहीद के नाम पर सड़क बनाने और स्मृतिद्वार बनाने का आश्वासन दिया। शहीद के दोनो पुत्रो की पढाई और नौकरी की चिन्ता भी मंत्री द्वारा किया गया।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा पावर हाउस ग्रीड परिसर मे 220/132 केवी आरा उपकेन्द विस्तार का शिलान्यास किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह,आरा मेयर इंदु देवी,उपमेयर पुनम देवी,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के गरिमामयी उपस्थिति मे भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।

