RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:विद्युत ग्रिड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश।

सिवान नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सुदूर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू ढंग से संचालित करें: जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )14 जून। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में मिल रही लगातार शिकायतों को देखते हुए विद्युत ग्रिड का औचक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उनके द्वारा जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
मौके पर मौजूद विद्युत (आपूर्ति) कार्यपालक अभियंता श्री यशवंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में ग्रिड के उन्नयन के साथ-साथ विद्युत की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी उन्नयन का कार्य प्रगति पर है।
सिवान शहरी क्षेत्र के लिए नया ग्रिड बनाया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में निविदा की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नया ग्रिड बन जाने से शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा।
इस दौरान विद्युत आपूर्ति निर्वाध ढंग से करने हेतु भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी जिला पदाधिकारी को दी गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा ग्रिड के रख-रखाव एवं अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
उन्होंने ग्रिड के प्रभारी अभियंता को सख्त निर्देश देते चेतावनी के स्वर में कहा कि ग्रिड के रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर सख्त से सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी तक पहुंचा ‘नवभारत का न्याय दर्शन’।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नई शिक्षा नीति से रोजगार और कौशल विकास में बढेंगी संभावना : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने किया Geo-Tagging & Geo-Fencing, Yuktdhara के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विधि-पत्रिका ‘विधि-विमर्श’ का हुआ लोकार्पण!क़ानून बेकार है यदि उसका अनुपालन सुनिश्चित न हो : न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment