RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: इसे “बदहाली” कहें या” टेंडर” की लाचारी, तस्वीरों में छुपा सच: अमरदीप कुमार जय

बिहारी मिल नवादा की तस्वीर

RKTV NEWS/अनिल सिंह 08 जून।आरा नगर निगम का खुद का अपना वार्षिक बजट अरबों रुपए का है जिसके बजट प्रस्ताव में आम सभा के माध्यम से सांसद,विधायक ,विधानपार्षद सरीखे कई वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होते है। इसके बाद भी आरा शहर में कचड़े को फेंकने और उसके निस्तारण के लिए उपयुक्त जगह का न हो पाना चिंता का विषय है। उक्त चिंतनीय संबोधनों के साथ आरा नगर की सफाई व्यवस्था पर अपने शब्दों में चिंता जाहिर करते हुए समाज सेवी अमरदीप कुमार जय ने अपने द्वारा प्रेषित एक विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बातें कही है। अमरदीप ने शहर की स्वच्छता को लेकर आरा नगर निगम से इसके बेहतर प्रबन्धन को सुचारू रूप से संचालित करने की अपनी इच्छा को जाहिर करते हुए जनहित में कई सवालों की तरफ ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास भी किया है।

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय

अमरदीप ने कहा कि देश स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई व्यवस्था संचालित की जा रही है। जो सफाई पहले विभागीय हुआ करती थी लेकिन विभागीय व्यवस्था में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही थी के मानक के आधार पर सरकार द्वारा बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिहाज से इन कार्यों को भी टेंडर के माध्यम से संचालित कराने का कार्य सराहनीय तो है लेकिन क्या वास्तव में टेंडर के माध्यम से सफाई बेहतर प्रबन्धन के साथ हो पा रही है यह चिंतनीय है। इस ओर विभाग और संबंधित मंत्रालय को ध्यान देने की जरूरत है।

अमरदीप कुमार जय द्वारा सड़कों पर फैले कचड़ों और खुले मवेशियों की साझा की गई दोनों तस्वीरें

अमरदीप कुमार जय ने कहा कि यदि किसी भी कारणों से कचड़े सड़कों पर खुले रूप से बिखरे रहेंगे जिसके लिए कुछ हद तक आम जनता भी जिम्मेवार है तो यह कहने में अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उन कचड़ों जिनमें प्लास्टिक,अस्पतालों के गंदे कचड़े आदि के कारण शहर में बीमारियों और मच्छरों के प्रकोप को कम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
समाज सेवी ने उक्त सभी समस्याओं की तरफ भोजपुर जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनसे आग्रह किया है कि बेतरतीब कचड़ा प्रबन्धन और खटालों द्वारा मवेशियों को खुला छोड़े जाने को लेकर आम जनता को हो रही परेशानियों का निदान करने का प्रयास करते हुए इसके लिए संबंधित विभागों के क्रियाकलापों को सुचारु रूप से संचालित करवाने के साथ साथ मवेशियों को खुला छोड़ने वालों और कचड़े को खुले में फेंकने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश जारी करने की आवश्यकता है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

rktvnews

मुहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च!जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:कुसंग जीवन का विष है,सत्संग अमृत: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव ने उपकारा बेनीपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जीएसटी सुधार पर भाजपा द्वारा व्यापारी,उद्यमी सम्मेलन का आयोजन,पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment