RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

छत्तीसगढ़ : डबरी निर्माण से संवरी किस्मत: बहुफसली खेती और मछली पालन से बढ़ी आय।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)08 जून।जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के किसान धनुर्जय यादव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत डबरी निर्माण करवा कर अपनी कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से सुसज्जित कर लिया है। डबरी बनने के बाद न केवल उनके खेतों में हरियाली लौट आई है, बल्कि उन्होंने बहुफसली खेती और मछली पालन शुरू कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि भी दर्ज की है।
धनुर्जय यादव ने बताया कि कृषि ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन पानी की कमी के चलते वे केवल एक ही फसल पर निर्भर थे। गांव के अन्य किसानों को डबरी योजना से लाभ लेते देख उन्होंने भी डबरी निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में दिया। लगभग 2.97 लाख रूपय की लागत से बनी इस डबरी के निर्माण में कुल 1244 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित हुआ।
डबरी निर्माण के बाद उन्होंने आलू, प्याज, मिर्च, करेला, भिंडी, बरबट्टी, गोभी जैसे कई प्रकार की सब्जियों की खेती प्रारंभ की है। अब वे न केवल घर की सब्जी की जरूरतें स्वयं पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन को बाजार में बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर रहे हैं। साथ ही वे मत्स्य पालन से भी अतिरिक्त लाभ कमा रहे हैं।
धनुर्जय यादव कहते हैं, “पहले मैं केवल बारिश के भरोसे खेती करता था, लेकिन अब सालभर उत्पादन संभव हो पाया है। डबरी से खेतों को सिंचाई मिलती है और इससे पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।”
डबरी निर्माण से ना सिर्फ खेती की दिशा बदली, बल्कि गांव के अन्य किसान भी इस योजना से प्रेरित होकर आगे आ रहे हैं। धनुर्जय अब अपने अनुभव से अन्य ग्रामीणों को भी मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर: एसबीआई के एटीएम काट चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए।

rktvnews

शब्दभूमि प्रकाशन के राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग, मातृत्व और सामाजिक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा के मंडल अध्यक्षो और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं संग की बैठक।

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, सम्मान और समृद्धि का संगम बना दो दिवसीय “कृषि उद्यम मेला – 2025”, हुआ भव्य समापन।

rktvnews

कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक खेती पर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:पर्यवेक्षण गृह ,मोतिहारी का किया गया संयुक्त निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment