RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राज्य स्तर पर सोशल मीडिया में जिला का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डी.एम. राजीव रौशन ने प्रशस्ति पत्र से उप निदेशक जनसंपर्क को किया सम्मानित।

उप निदेशक द्वारा सोशल मीडिया में कृत कार्य करने के लिए कार्यालय कर्मी को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)03 जून। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, दरभंगा के मार्गदर्शन में उप निदेशक,जन सम्पर्क द्वारा नियमित रूप से जिले के सोशल मीडिया हैण्डल से लाइव प्रसारण और सटीक ,सही और अद्तन कार्यकलापों को व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दरभंगा जिला में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार एवं सरकार की सकारात्मक छवि बनाने के सोशल मीडिया का उपयोग करना अति आवश्यक है। साथ ही विभागों के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से संबंधित कार्यशाला/कार्यक्रम व बैठक आदि की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन के सोशल मीडिया पेज पर यथा फेसबुक एवं एक्स (Twitter) के माध्यम से नियमित रूप से किया जाता है, ताकि लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के सफल संचालन के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा में उपस्थित होकर फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने-अपने विभागों द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते रहते है।
उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा संचालित डी एम दरभंगा का फेसबुक तथा ट्यिटर पेज फॉलो करें और दूसरे के लिए आदर्श बने।
पिछले मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशनसे सोशल मीडिया में प्रगति के संबंध में फीडबैक लिया ।
बैठक में दौरान प्रशंसा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार में पूरे राज्य में दरभंगा जिला प्रथम स्थान पर है।
इस कड़ी में जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने उप निदेशक,जन सम्पर्क-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को सोशल मीडिया में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तदोपरान्त उप निदेशक,जन सम्पर्क-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,दरभंगा द्वारा सोशल मीडिया में सहयोगी के तौर पर कृत कार्य एवं उनके योगदान के लिए राजेश कुमार एवं मनीष कुमार आनन्द को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

हनुमानगढ़:3.99 करोड़ की लागत से राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल बनकर तैयार!केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

यूपीएस पेंशन स्कीम: बड़े धोखे हैं इस राह में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंड-टेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment