RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)02 जून।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा पुनपुन घाट पहुंचकर वहां किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब लोग पुनपुन घाट तक आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान जैसे धार्मिक कार्यों में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा-सरमेरा पथ और पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट पर बन रहे अंडरपास की सर्विस रोड का भी निरीक्षण किया। इस सर्विस रोड के माध्यम से बिहटा-सरमेरा पथ को पटना-गया-डोभी पथ से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

Related posts

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

नागरी प्रचारिणी सभागार में जलेस, प्रलेस और जसम का संयुक्त आयोजन!वर्षांत रचना पाठ में जुटे शहर के रचनाकार।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 33वें ओलंपिक पेरिस 2024 के लिए स्मरणीय डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

दरभंगा:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी बैठक।

rktvnews

10 लीटर शराब के साथ दो धराए! भेजे गए जेल।

rktvnews

भोजपुर:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

rktvnews

Leave a Comment