RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कांग्रेस पार्टी का अभियान “हर घर झंडा एवं चौपाल कार्यक्रम” हुआ तेज।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून। शनिवार को भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के तत्वावधान में “हर घर झंडा” तथा “चौपाल कार्यक्रम” को नई गति देते हुए आरा नगर के मौलाबाग और पकड़ी मुहल्ले में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों के घर पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया एवं कांग्रेस पार्टी के देश के चहुंमुखी विकास में किए गए योगदान विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस भोजपुर के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवा दल भोजपुर के जिला अध्यक्ष रिपूंजय ओझा ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजेन्द्र ओझा द्वारा किया गया। श्री राय ने कहा की कांग्रेस का झंडा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की आज़ादी, एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पार्टी आज़ादी के संग्राम में दिए गए बलिदानों, सामाजिक समरसता, प्रेम, सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता की अमूल्य विरासत को अपने में समेटे हुए है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।”कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों एवं विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

चतरा:न्यायालय अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा के द्वारा 6 खाद्य विक्रेताओं के ऊपर गिरी गाज, किया गया अर्थदण्ड अधिरोपित।

rktvnews

झारखंड चौपाल पर प्राथमिकी के प्रयास पर भाजपा का पलटवार, अजय साह बोले – हताशा का संकेत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को ले छापेमारी।

rktvnews

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

rktvnews

वायुसेना स्टेशन सरसावा में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

वर्ष 2018 के सुभद्रा कुमारी चौहान कहानी पुरस्कार से सम्मानित किए गए लेखक गोकुल प्रसाद सोनी।

rktvnews

Leave a Comment