RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

डीआरआई ने मिजोरम में मादक पदार्थ तस्करी को विफल किया, 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 जून।राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नशीली दवाओं के खतरे के विरुद्ध लड़ाई जारी रखते हुए 30.05.2025 को आइजोल-चंफई राजमार्ग (एनएच-6) पर सेलिंग, मिजोरम में एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 से 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की। जब्त की गई गोलियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध दवा बाजार में 9.72 करोड़ रुपये आंकी गई है।
डीआरआई के अधिकारियों को 10 पैकेट मिले जिनमें तस्करी की गई दवा थी। इनको पीछे की सीट पर एक कोटर/कक्ष में चालाकी से छिपाया गया था। बरामद निषिद्ध माल और वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ को भारत-म्यांमार सीमा के ज़ोखावथर सेक्टर से म्यांमार से मिजोरम में तस्करी कर लाया गया था।
जनवरी 2025 से अब तक डीआरआई ने मिजोरम में 72 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम में अपराधियों के लिए 10 साल तक के कठोर कारावास सहित कठोर सजा का प्रावधान है।

Related posts

राष्ट्रपति ने सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डीएम लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, 25 फरवरी से लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराने एवं बेंच–डेस्क सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

मनीगाछी प्रखण्ड के माँऊबेहट पंचायत में डी.एम. ने किया जन-संवाद।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

श्री आरा गौशाला मे गोपष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन! सदर एसडीओ और मेयर ने कार्यक्रम का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment