RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन,सशक्त महिलाओं से किया संवाद।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)31 मई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।

Related posts

बक्सर:जीविका द्वारा किया गया दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने केसठ प्रखण्ड के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

महाकवि तुलसीदास की जयंती आयोजित!तुलसी अपने कर्मों से अमंगल को मंगल में बदल दिया:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का “जिला कार्यकारिणी समिति” का बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment