RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:30 करोड़ की राशि से थरूहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन : जिला पदाधिकारी

थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन लगातार कर रही है कार्य।

समेकित थरूहट विकास अभिकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित योजनाओं के चयन से संबंधित प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)30 मई।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समेकित थरूहट विकास अभिकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित योजनाओं के चयन से संबंधित प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
इस अवसर पर सांसद, सुनील कुमार, विधायक, राम सिंह, विधायक, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक, विरेन्द्र गुप्ता, थारू विकास मंच, चम्पारण आदिवासी उरांव संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्य सहित उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, समेकित थरूहट विकास अभिकरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समेकित थरूहट विकास अभिकरण के माध्यम से ली जाने वाली योजनाओं के लिए विषयवार बजट प्राप्त हो गया है। कुल-3000.00 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं। जिसमे सहायक अनुदान-वेतन के लिए 35 लाख, सहायक अनुदान-परिसंपतियों के निर्माण हेतु 2365 लाख तथा सहायक अनुदान-गैर वेतन के लिए 600 लाख रूपये शामिल हैं।
प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं यथा-थरूहट क्षेत्र में रोड, पुल-पुलिया का निर्माण, सभी बगहा-02, गौनाहा, रामनगर एवं मैनाटांड़ के थरूहट क्षेत्र में अलग-अलग एंबुलेंस की व्यवस्था, निविदा में थरूहट क्षेत्र के लोगों की सहभागिता, कला संस्कृति भवन का निर्माण, होम स्टे की व्यवस्था, पर्याप्त शिक्षकों एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही उपस्थित माननीय जनप्रतिनिगण द्वारा थरूहट क्षेत्र के समेकित विकास के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये गये।
जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा इस हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान वितीय वर्ष में 3000 लाख रूपये की राशि से विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन किया जाना है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि थरूहट विकास अंतर्गत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवता का पूरा ख्याल रखा जाय। चल रही योजनाओं को ससमय पूरा करना है तथा चयन की जाने वाली योजनाओं को भी निर्धारित समयावधि में गुणवतापूर्ण तरीके से क्रियान्वित कराना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले तथा कार्य के प्रति लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले संवेदकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। थरूहट क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु जमीन की उपलबधता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। इस हेतु संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

Related posts

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

श्री कृष्ण की बाल लीलाएं मोक्षदायिनी : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आईएनएस चिल्का का दौरा किया, अग्निवीर प्रशिक्षणों का अवलोकन किया।

rktvnews

रीपा में स्थित तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट से समूह की महिलाएं हो रही हैं सशक्त।

rktvnews

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment