RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई।यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का पुण्यतिथि आयोजित किया गया।समारोह के संचालन सुदर्शन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण यादव ने किया। कार्यक्रम प्रो विजय सिंह मुखिया एवं डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।अपने सम्बोधन में प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह समाजवाद के प्रखर प्रहरी और आज़ादी के अग्रदूत थे।चौधरी चरण सिंह एकऐसे भारतीय राजनेता थे जो भारत के पांचवे प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते थे ।डॉ रघुबर चन्द्रवँशी ने अपने संबोधन में कहा कि कि चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे और किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।उन्होंने ने उत्तर प्रदेश से जमींदारी प्रथा खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अपने अध्यक्षीय भाषण में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि इनका जन्म 23 दिसम्बर 1902 में उतर प्रदेश के मेरठ जिला में एक किसान परिवार में हुआ था वे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप भाग लिया।गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर राजनीति में आये।
उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में दिनेश यादव अखिलेश यादव भिखारी यादव जगदीश यादव जैनेंद्र कुमार जितेंद यादव भोलाशंकर सिंह बिरमनी सिंह श्याम कुमार मुन्नू रामशंकर यादव विजय कुमार बुटन यादव परमेश्वर पासवान चन्दन पासवान शाहबाद अली साबिर अली जनेश्वर राम रामचेला पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग करवा चौथ व्रत को पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।

rktvnews

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

मोतीहारी:ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार से जुड़े खिलाड़ियों को भी अब मिलेगा सम्मान निधि का लाभ: मंत्री

rktvnews

पटना:निलम्बन मुक्त हुए हिन्दी के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद ,साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने दी बधाई!

rktvnews

भोजपुर:मुसहर समाज के लिए क्रिकेट बना प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच:डीआईजी

rktvnews

Leave a Comment