RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)28 मई।जिला खनिज फाउंडेशन सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला प्रशासन समाज कल्याण शाखा चतरा के द्वारा उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री की अध्यक्षता में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उपायुक्त चतरा के द्वारा बताया गया कि यह प्रकृति की वरदान है तथा यह जिले के सभी स्कूलों में भस्मक एवं एमएचएम लैब की व्यस्था होनी चाहिए ताकि बच्चियों का ड्रॉपआउट माहवारी के कारण ना हो। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि आज आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर यहां से जाने के बाद जानकारी को आस पड़ोस के क्षेत्र में प्रचारित तथा लोगों को जागरूक करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा स्वागत भाषण में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर सिंड्रेला बालमुचू के द्वारा माहवारी में उपयोग किए जाने वाले सामग्री,स्वच्छता एवं साफ सफाई के बारे जानकारी दी गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी के द्वारा माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करने का आह्वान किया गया। चतरा जिले में माध्यमिक बोर्ड,सीबीएसई बोर्ड की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की तीनों की टॉपर बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ी पूनम खलखो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो , टेबल टेनिस,स्केटिंग,फुटबॉल टीम,नृत्य टीम एवं कबड्डी टीम को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो एवं किशोरी कीट देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया।
विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त चतरा, निदेशक लेखा प्रशासन चतरा,सिविल सर्जन चतरा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चतरा, जिला खेल पदाधिकारी चतरा, जेएसएलपीएस के डीपीएम ,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी चतरा,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चतरा, एवं क्षेत्रीय प्रबंधक समर अभियान चतरा,उपस्थित हुए।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित देर शाम हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

आर के सिंह को हर जाति वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन : अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

उमरिया:किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि उपज मंडी से किसान बाइक रैली का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद ने लोकसभा में रेलवे के अमृत काल पर उठाए सवाल,आम जनता के पक्ष में हुए मुखर।

rktvnews

नारनौल:मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment