RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस बी कालेज आरा में स्वास्थ्य जांच सह जागरुकता कार्यक्रम में बोली प्राचार्या छात्र हित में ऐसे कार्यों पर गर्व है।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना के अंतर्गत आने वाले सेहत केंद्र के द्वारा मंगलवार को सहजानंद ब्रह्मषि महाविद्यालय स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन नोडल पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार रंजन के दुरा किया गया जिसमे आरा सदर के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, डॉ० आसुतोष पाण्डेय व डॉ प्रियंका कुमारी मौजूद थी। । साथ ही साथ उदवन्तनगर के चिकित्सक डॉ० विशाल, डॉ बबीता प्रीति और डॉ दिनकर कुमार पाण्डेय भी मौजूद थे। आरा सदर, और उदवन्तनगर के चिकित्सकों की टीम ने युवाओं के बीच परिवार नियोजन, महिला स्वास्थ्य, युवा पोषण, नशामुक्ति, कुपोषण आदि और उसकी रोकथाम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। तत्पश्चात् टीम द्वारा युवाओं का स्वास्थ जाँच कर दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० प्रा० पुनम कुमारी ने इस तरह के आयोजन को महाविद्यालय के लिए गर्व की बात कहा। सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ० राकेश कुमार रंजन ने भी युवाओं को स्वस्थ्य संबंधी समस्यों और उसके विवारण के बारे में भलिभाँति समझाया। कार्यक्रम समन्यवक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ साधना रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रही उन्होने 28 मई को मनाई जाने वाली मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene day) के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया।। मंच संचालन डॉ. श्वेता सिंह ने किया और बच्चों को बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को खराब जीवनशैली से जुड़े जोखिमों और उन्हें कम करने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार, डॉ पंकज सुधांशु, डॉ सुनील जी, डॉ० मनोज, , डाँ रेखा सोनी, डॉ राधिका, डॉ. अंजत, डॉ० धनंनजय राय, डॉ अशोक तिवारी, डॉ. वेंकेंटेस, डॉ उमेश राय, रमेश कुमार मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के बेतिया में लगभग 8700 करोड़ रुपये के विभिन्न बुनियादी ढांचे का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

भोजपुर:सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत भोजपुर के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया भ्रमण।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प।

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

Leave a Comment