RK TV News
खबरें
Breaking News

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत।

अपने घर में वट वृक्ष की पूजा करती पटना की श्रीमती ज्योति

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मई। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा अर्चना पारंपरिक तरीके से की। पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए वट सावित्री व्रत किया जाता है। इसमें वट वृक्ष की पूजा अर्चना तथा निर्जला उपवास रखने की परंपरा है। वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष का विशेष महत्व है। वट वृक्ष को बोलचाल की भाषा में बरगद भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तना में विष्णु तथा शाखाओं मे शिव का वास होता है। यह वृक्ष दीर्घायु तथा विशाल होता है। इसे अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। इसकी लटकती शाखों को माता सावित्री माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री ने अपने प्रतिव्रता के दम पर यमराज से अपने पति को वापस ले लिया था। इसीलिए वट सावित्री की पूजा अखंड सौभाग्य के लिए की जाती है। इस अवसर पर शुद्धता से नहा धोकर सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कच्चे धागे के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा कर वट वृक्ष की तना पर धागा लपेटा और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। साथ ही सुहागन महिलाओं ने संतान प्राप्ति, परिवार के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य में वृद्धि के लिए भी वरदान मांगा। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। अनेक महिलाओं ने घर मे बरगद के पेड़ का डाल लगाकर उसकी पूजा अर्चना की।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने करौं प्रखंड एवं प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीडीह का निरीक्षण कर किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार सह अलंकरण समारोह संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 फरवरी 26

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

शराब मामले का तीन साल का फरारी अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के स्पेशल मॉनिटर (कुष्ठ रोग) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment