
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 अगस्त।उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा आज करौं प्रखंड एवं प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीडीह का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड के कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों कि जानकारी ली गई। साथ ही प्रखंड कार्यालय में संधारित किये जा रहे कैश बुक, रोकड़ पंजी आदि कि जांच करते हुए विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय रानीडीह का निरीक्षण करते हुए पंचायत में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजी, ग्राम सभा पंजी, स्टॉक पंजी, कैश बुक आदि की जाँच किया गया तथा पंजीयों को अधतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को प्रत्येक दिन समय पर पंचायत भवन खोलने तथा पंचायत से सम्बंधित सभी कार्यों को पंचायत भवन से करने का निर्देश दिया गया। आगे ग्राम पंचायत रानीडीह का क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम कुचला पहाड़ी में विभिन्न आवास योजनाओं एवं मनरेगा योजनाओं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजनाओं, कूप निर्माण योजनाओं आदि का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया। योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय टीम आदि उपस्थित थे।
