RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: महंगाई ,भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को ले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस संग आने का किया आह्वाहन।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मई। सोमवार को आरा विधान सभा के बिहारी मिल रोड स्थित अहीर टोली स्थित मैदान में आरा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए अशोक यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बेलगाम हो गई है आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है इन सभी से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़े कांग्रेस पार्टी इन सारी समस्याओं से निजात दिला सकती है सरकारी नौकरियों में स्थाई नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी प्रयास करेगी अग्नि वीर जैसे योजना को खत्म करेंगी सभा में उपस्थित बिहार बार काउंसिल के सदस्य पन्ना कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक नए तरह का तंत्र हावी हो रहा है जो आने वाले समय के लिए अत्यंत ही खतरनाक है सामुदायिक एकता को नफरत तंत्र से छिनभिन्न किया जा रहा है इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव आनंद तिवारी ने कहा देश में पहले बेरोजगारी शिक्षा नीति का सत्यानाश और आम गरीबों के बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोषी है बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में सुजीत यादव ,वीर मणि यादव, प्रदुमन गिरी, रविंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, सुशील यादव ,मनन जी, विनीत कुमार ,राजू यादव ,मंगल कुमार ,सनी कुमार, बहादुर कुमार, दीनबंधु कुशवाहा, विपिन कुमार, सुभाष कुमार, गुड्डू यादव, विकास यादव, अनिकेत यादव, श्याम बाबू यादव, वीर यादव, बलराम सिंह, भुसावर चौधरी, सनी कुमार ,रंजीत कुमार आदि थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम की नई आयुक्त अंजू कुमारी ने पदभार संभाला।

rktvnews

वाराणसी: पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से नवाजी गई रंजना राय।

rktvnews

भारत के पास अद्वितीय विषय सामग्री और तकनीकी कौशल है जो वैश्विक सिनेमा को समृद्ध बनाते हैं: जूरी अध्यक्ष शेखर कपूर

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्‍करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment