RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 मई।भोजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा रेफरल अस्पताल, जगदीशपुर परिसर में दो नवीन 30 शैय्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन (जगदीशपुर एवं संदेश प्रखंड हेतु) तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 19 प्री-फैब्रिकेटेड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया गया। जगदीशपुर परिसर में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण लगभग 11.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जबकि 19 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण 8.14 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। ये सभी कार्य राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और सशक्त बनाने के सतत प्रयासों का हिस्सा हैं। राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 30-बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। ये भवन IPHS मानकों के अनुरूप 5.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे हैं, जिनमें फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अतिरिक्त, जिले में 100-बेड वाला मातृ-शिशु अस्पताल तथा 24 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माणाधीन हैं। भोजपुर सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। शिक्षा विभाग की योजनाओं के अंतर्गत भोजपुर जिले में 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जा चुका है। कोविड-19 महामारी के दौरान जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 20, 50 और 100-बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड अस्पतालों तथा 42-बेड वाले PICU अस्पताल का निर्माण कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इन सभी संस्थानों को MGPS प्रणाली से सुसज्जित कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ चालू किया गया है, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
इस अवसर पर सांसद, आरा सुदामा प्रसाद,श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी,जगदीशपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

बक्सर के नाम को बदलने की आवश्यकता नहीं : आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत।

rktvnews

बक्सर:7.5 करोड़ से अधिक मूल्य के जप्त शराबों का किया गया विनष्टीकरण😲

rktvnews

शेंद्रा-बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (एयूआरआईसी) ने नए भूमि आवंटन को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment