RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संविधान दिवस के 150 वर्ष पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा हुआ भव्य आयोजन : कर्नल पुनीत श्रीवास्तव

एनसीसी कैडेट्स के प्रयास सराहनीय:अनुप्रिया,कला एवं संस्कृति अधिकारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर। 26 नवम्बर को रामना मैदान आरा में 5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा संविधान दिवस, नशा-मुक्ति जागरूकता एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 अधिकारी, 9 एएनओ, 15 पीआई स्टाफ एवं 350 कैडेट्स ने अनुशासन और देशभक्ति के साथ भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुप्रिया, कला एवं संस्कृति अधिकारी, बिहार सरकार ने संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुणीत श्रीवास्तव ने कहा—
“संविधान हमारा मार्गदर्शन करता है, नशा-मुक्ति समाज की आवश्यकता है और वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार है।”उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संविधान, मूल अधिकारों, कर्तव्यों और नशा-मुक्त समाज पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।संभावना रेज़िडेंशियल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नशा-मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहा।
सम्मानित प्रतिभागियों में
कैडेट सुहानी – सर्वश्रेष्ठ भाषण (संविधान)
कैडेट सुनीधि – नागरिक कर्तव्यों पर श्रेष्ठ प्रस्तुति
कैडेट प्रतिक्ष – सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गायन
संभावना रेसिडेंशियल स्कूल – श्रेष्ठ नुक्कड़ नाटक नशा-मुक्ति के लिए कैडेट कोमल कुमारी – सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय योगदान
इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक दायित्व, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और अनुशासन को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. मिश्रा, सुबेदार मेजर राकेश प्रसाद, जीसीआई बिमला कुमारी, सुब गुरप्रीत सिंह तथा हवलदार प्रशांत सिंह उपस्थित रहे और सभी ने कैडेट्स के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना की।कार्यक्रम का समापन सामूहिक “वंदे मातरम्” के गायन और गूँजते “भारत माता की जय” के नारों के साथ

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त डॉ.अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा के अभाव में नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ : भवेश

rktvnews

बागपत:लोक सेवा आयोग परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

21 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की, नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment