RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार) 23 मई।राज्य में यह संभवतः पहली बार हुआ है कि सरकार महिलाओं से जानना चाहती है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से उन्हें कितना लाभ मिला है और उन्हें सकारात्मक विकास के लिए उनके गाँव में क्या होना चाहिए l इसके लिए सरकार ने महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से संवाद स्थपित किया है l संवाद स्थापित करने का दायित्व बिहार सरकार ने जीविका को सौंपा है l और जीविका को सौपे जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जीविका की पहुंच हर गाँव के हर घर में है l
महिला संवाद कार्यक्रम के तहत गाँव की महिलाएं भी सरकार की इस पहल से जागरूक हुई हैं और अपने गाँव- समाज के विकास के लिए बढ़- चढ़कर अपनी मांगों के साथ ही इच्छा और आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं l सरकार जीविका के माध्यम से महिलाओ एवं गांवों के विकास के लिए उनके मांगों के अनुरूप अन्य योजनाओ के निर्माण एवं पूर्व योजनाओं के क्रियान्वयन में जो कमियां रह गयी उसकी भरपाई में लग गई है | वहीं संबंधित विभाग मांग, इच्छा. आकांक्षा एवं समस्याओं के निराकरण में लग गए हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड स्तर पर, जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाये गए हैं l
शुक्रवार को लखीसराय जिला के बड़हिया, हलसी, चानन, लखीसराय सदर, और सूर्यगढ़ा में कार्यक्रम जारी रहा l लखीसराय सदर में लक्ष्मी ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में एवं जीवन ग्राम संगठन द्वारा बिलौरी गाँव में , बड़हिया में पायल ग्राम संगठन दवारा खुटहा ईस्ट गाँव में एवं राधा कृष्णा ग्राम संगठन दवारा खुटहा वेस्ट गाँव में , सूर्यगढ़ा में खुशहाली ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में एवं गौरव ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में , हलसी में शांति ग्राम संगठन द्वारा गेरुआ परसंदा गाँव में एवं हिम्मत ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में गाँधी ग्राम संगठन द्वारा भलुही एवं कावेरी ग्राम संगठन द्वारा कुंदर गाँव में साथ ही रामगढ़ चौक के औरे गाँव में आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए सुचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के ऊपर, ग्रामीण विकास की ओर से जीविका की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन, तीसरा विडियो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संदर्भित है l ये फाइल इसके साथ ही लीफ्लेट्स के माध्यम से सरकार की योजनाओ एवं परियोजनाओं के विषय में बताया जा रहा है l
महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को समर्पित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं और छात्राएं भी खुलकर आपनी बातों को , योजनाओं से मिले लाभ , जीवन में मिली सफलता को एवं अपनी अपेक्षाओं को बता रही है l जिसका दस्तावेजीकरण एप में प्रबिष्ट कर किया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में छोटे से बड़े सभी प्रकार के अपेक्षाओ का सामने लाया जा रहा है | महिलाओं के द्वारा रोजी रोजगार से सम्बंधित, सुविधाओं की मांग, क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा की मांग , चौबीस घंटे डॉक्टर एवं नर्स की नियुक्ति, एम्बुलेंस , सड़क निर्माण , हर घर नल -जल योजना के तहत क्षतिग्रस्त हुए नल की मरम्मती , गाँव में चौबीस घंटे बिजली , आधार केंद्र की मांग, शिक्षा आदि की मांग की जा रही है, कई गांवों में उच्च विद्यालय खोलने का सुझाव आदि प्राप्त हो रहे हैं, जीविका भवन, जीविका हाट, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक भवन बैंक ऋण के ब्याज दर में कमी और नहर में आवश्यकतानुसार और अंतिम छोर तक पानी की मांग की जा रही है।
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सामाजिक कुरीतियो के उन्मूलन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है l इसके लिए शपथ एवं संकल्प भी सभी कार्यक्रम में किया जा रहे हैं l

Related posts

भोजपुर:सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 96% अंको के साथ आयुष भारती बने संभावना के विद्यालय टॉपर।

rktvnews

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज घर-घर जाकर कर रहे हैं जनसंपर्क।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न!जिले में संचालित योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा,दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment