RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:महिला संवाद : प्रचंड गर्मी के बावजूद झुकी नहीं महिलाओं की उम्मीदें।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)12 मई।तेज़ गर्मी के बावजूद दरभंगा जिले में संचालित महिला संवाद कार्यक्रम में उत्साहित महिलाओं भागीदारी देखने को मिल रही है। महिलाएं योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा कर रही हैं और सामाजिक समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा कर रही हैं।
उन्होंने अपनी आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को भी मंच पर रखा,जिससे यह कार्यक्रम महिलाओं की वास्तविक आवाज़ का मंच बन गया है।
बिहार सरकार द्वारा संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर की महिलाओं को उनके अधिकारों,योजनाओं की जानकारी और सामाजिक भागीदारी के अवसर प्रदान किया है।
महिलाएं पंचायत और गांव स्तर की समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य,जलजमाव,सामुदायिक भवन,वृद्धावस्था पेंशन, सिंचाई संसाधन,सोलर लाइट तथा रोजगार के मुद्दों को खुलकर रख रही हैं। साथ ही वे लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की भी मांग कर रही हैं।
महिलाएं इस संवाद मंच पर अपनी जीवन यात्रा और आत्मनिर्भर बनने की कहानियाँ भी साझा कर रही हैं।
कई महिलाओं ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटे व्यवसाय शुरू किए, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी, बल्कि उन्हें समाज में नया सम्मान भी मिला।
दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंडों में कुल 25 महिला संवाद रथ पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं। ये रथ ऑडियो संदेश, वीडियो फिल्में, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह चर्चाओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी रूप में महिलाओं तक पहुँचा रहे हैं।
रथों के ज़रिए योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को विषयवस्तु आसानी से समझ में आ सके।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लीफलेट्स का भी वितरण किया जा रहा है। इन योजनाओं में महिला आरक्षण नीति, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री नारीशक्ति योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना प्रमुख हैं।
लीफलेट्स में योजनाओं की पात्रता,आवेदन प्रक्रिया और लाभों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है,ताकि महिलाएं स्वयं आवेदन कर सकें और इनसे जुड़ सकें।
महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
उन्हें अब आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में एक नई पहचान और सम्मान प्राप्त हो रहा है।
महिला संवाद अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है,जो महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

Related posts

भोजपुर: साहित्य रत्न सम्मान से नवाजी जायेगी प्रो पूनम कुमारी।

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

पटना:प्रेम-काव्य का सुंदर-सुगंधित पुष्प-गुच्छ है ‘आशिक़ाना मौसम’ : अवधेश नारायण

rktvnews

सारण: विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज अगिआंव में अजीमाबाद से चरपोखरी तक की जनसंवाद यात्रा।

rktvnews

राजस्थान:राज्य स्तरीय आरोग्य मेला-2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment