RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मई।बक्शी अवधेश कुमार श्रीवास्तव के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में घुंघरू व तबले की युगलबंदी ने समां बांधा । इस कार्यक्रम का उद्घाटन नन्ही बच्चीयां शिवाक्षी – शताक्षी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सागर, लक्ष्मी व आकांक्षा ने मंगलाचारण में मतवारो बादर छायो रे बदरवा प्रस्तुत किया। अनिका, इशिता, ट्विंकल केशरी, स्मिता सिंह ने सांवरा गिरधर मोहे मन भायो रे प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। सिद्धि आनंद, सोमी, सानवी ने ठुमरी मोहन रसिया आये बगिया पर भाव अभिनय प्रस्तुत किया। स्नेहा पांडेय ने “मैं राधा तेरी मेरा श्याम तू… पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बक्शी विकास ने “खुदा का ज़िक्र करें या तुम्हारी बात करें” व माना कि इस जहाँ में मोहब्बत फरेब है ” समेत कई ग़ज़लों को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कार्यक्रम युगलबंदी को तबला वादक सूरज कांत पांडेय व कथक नर्तक अमित कुमार ने तबले की थाप व घुंघरू की झनकार से श्रोताओं का हृदय झंकृत कर दिया। अमित कुमार ने गणेश वंदना, तीनताल में पारंपरिक कथक व कालिया दमन कथानक प्रस्तुत किया वही नृत्य के साथ सूरज कांत पांडेय ने बनारस बाज की कई रचनाओ का समावेश किया जिसे देखकर दर्शकों को नवाचार की अनुभूति हुई। वही श्रेया पांडेय व अजीत पांडेय ने राग संगीत की युगलबंदी कर वाह वाही लूटी। दानेदार तान व स्वर विस्तार ने दर्शकों को खूब झुमाया। मंच संचालन कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री के भाषणों में सत्ता जाने का भय सुनाई दे रहा : शिवानंद तिवारी

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो के आयोजन की व्यवस्था को ले मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

घोषरामा पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद!लाभार्थियों ने जाहिर की खुशी।

rktvnews

धनतेरस पर अमन का पैग़ाम: निज़ामुद्दीन दरगाह से इंद्रेश कुमार ने कहा — भारत ही दुनिया का असली शांति मॉडल।

rktvnews

बिहार : नीतीश कुमार एवं जेपी नड्डा ने 188 करोड़ की लागत की नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment