RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:दो नाबालिग बच्चियों को “बालिका वधू” बनने से बचाया गया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 मई।7 मई 2025 (बुधवार) को चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया प्रखंड के जबड़ा पंचायत क्षेत्र में जिला प्रशासन की तत्परता और सक्रिय हस्तक्षेप से दो नाबालिग बच्चियों को “बालिका वधू” बनने से रोका गया।
दिनांक 6 मई 2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि जबड़ा पंचायत क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों का विवाह उनके परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चाइल्ड लाइन टीम ने तत्परता दिखाते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO), चतरा को इसकी जानकारी दी।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने तत्काल अपनी टीम को मौके पर भेजा। जाँच में यह पुष्टि हुई कि दोनों बच्चियाँ नाबालिग हैं और उनका विवाह उसी रात यानी 7 मई को तय है। विवाह की सभी तैयारियाँ पूर्ण थीं और बारात आने वाली थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त, चतरा को सूचना दी गई। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सिमरिया चंद्रदेव प्रसाद, अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय, पंचायत सचिव सुधीर सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साहू, चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य रितेश कुमार, जिला परियोजना सहायक चंदन कुमार एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों बाल विवाहों को रोकने में सफलता प्राप्त की।
साथ ही, लड़का पक्ष की भी जाँच की जा रही है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक लड़का चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत तथा दूसरा लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत गाँव का निवासी है। दोनों ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है संबंधित में भी मामले की जाँच जारी है।
प्रशासन की सक्रियता से समय रहते दोनों नाबालिग बच्चियों को “बालिका वधू” बनने से सफलतापूर्वक रोका गया।
इसके पश्चात दोनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया, किंतु देर शाम होने के कारण तत्काल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः दोनों को अस्थायी रूप से चाइल्ड केयर होम में सुरक्षित रूप से रखा गया है।
चतरा जिला प्रशासन बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि कहीं भी किसी नाबालिग लड़की या लड़के के विवाह की जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

Related posts

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

उत्तराखंड:तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ सम्पन्न।

rktvnews

किसान उत्पादक कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीईओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

मिशन लाइफ पर ध्यान केंद्रित करते हुए ओखला पक्षी विहार में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित।

rktvnews

Leave a Comment