RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 20 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कम्पयूटराईजेशन-सह-डिजिटल कैमरा-सह-लाईव बेवकास्टिंग-सह-CVigil-सह-साईबर सिक्यूरिटी कोषांग के कार्यो की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
33-बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कम से कम 50 प्रतिशत बूथों पर आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में बेवकास्टिंग कराने का निर्देश दिया गया। वेबकास्टिंग के कार्यो को Supervise एवं मॉनिटर करने हेतु एक नोडल पदाधिकारी को नामित कर दिया गया है। साथ ही तकनीकी सहयोग हेतु उनके साथ DIO/IT मैनेजर अन्य तकनीकी कर्मी को संबद्ध किया जायेगा।
जिला स्तरीय वेबकास्टिंग हेतु नामित नोडल पदाधिकारी एवं एजेंसी के प्रतिनिधि के संयुक्त हस्ताक्षर से एजेन्सी के सभी कर्मियों को मतदान की तिथि से 01 सप्ताह पूर्व पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा।
सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग किये जाने के लिए बिजली के 02 कार्यरत पॉवर सॉकेट कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही इसके पूर्व परीक्षण की तिथि को मतदान केन्द्र खुला रखेंगे।साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल,बक्सर को मतदान की तिथि को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वेबकास्टिंग किये जाने वाले सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों (बी0एल0ओ0) को एजेन्सी के अधिकृत कर्मी को आवश्यक सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।वेबकास्टिंग के लिए चयनित मतदान केन्द्रों की सूची चयनित वेंडर को कम से कम P-10 दिन पूर्व उपलब्ध करायी जायेगी। सभी जिलों के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी/आई0टी0 मैनेजर जिला स्तर पर तकनीकी कार्यों का Supervision/Monitoring सुनिश्चित करेंगे।
मतदान की तारीख के साथ मतदान केन्द्र का नाम एवं संख्या ऐसी जगह पर चिपकाया जाय ताकि कैमरे का दृश्य हमेशा पूरे प्रदर्शन में रहें। वेबकास्टिंग के लिए कैमरे लगाने के समय यह ध्यान रखना है कि कैमरा इस प्रकार से लगा रहे कि मतदान कक्ष के अंदर की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ कैमरे में कैप्चर किया जा सकें। इस क्रम में यह ध्यान रखा जाय कि किसी भी परिस्थिति में मतदान की गोपनीयता भंग न हो।
प्रत्येक चिन्हित मतदान केन्द्र के लिये 30X18 का साईनेज उपलब्ध कराया जायेगा। जिस पर यह अंकित हो कि आप वेब कैमरा/सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में है।
199-ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के 346 मतदान केन्द्र में से 173
200-बक्सर विधान सभा क्षेत्र के 296 मतदान केन्द्र में से 164
201-डुमराँव विधान सभा क्षेत्र के 335 मतदान केन्द्र में से 168
202-राजपुर (अ0जा0) विधान सभा क्षेत्र के 347 में से 192
203-रामगढ विधान सभा क्षेत्र के 292 मतदान केन्द्र में से 146 एवं 210- दिनारा विधान सभा क्षेत्र के 325 मतदान केन्द्र में से 165 पर वेबकास्टिंग की जायेगी।
छः विधान सभा क्षेत्र के कुल 1008 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए मतदान केन्द्रों का जायजा लिया जायेगा।

