RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पटना के गोविंद मित्रा रोड में दवा की दुकानों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर ड्रग विभाग की छापेमारी।

पटना/बिहार (संवाददाता)03 मई। पटना के प्रमुख दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड में दवाइयों के हेर फेर पर ड्रग विभाग ने करवाई की है। ड्रग विभाग के द्वारा जीएम रोड में दो दुकानों पर छापेमारी की गई। दरअसल, जीएम रोड से लगातार कई तरह की शिकायतें आती रहती थी। इसी कड़ी में दो दुकानों के संबंध में दवा की हेर फेर की शिकायत मिली थी। दवा की हेर फेर की जाने की सूचना पर ड्रग विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें कई तरह के कागजात के साथ एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई है।
बताया जाता है कि ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि केके मेडिकल और न्यू वैक्सीन में गलत दवाइयों का हेर फेर किया जा रहा है। जिसको लेकर ड्रग विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। जहां से विभाग ने कई एक्सपायरी दवाइयां और कागजात बरामद की है। पिछले माह (27 तारीख) को भी ड्रग विभाग को दवाइयों के हेरा फेरी की सूचना मिली थी। हालांकि छापेमारी करने आई ड्रग विभाग की टीम को वापस जाना पड़ा था क्योंकि दुकानदारों ने बीमारी का हवाला देकर दुकानें बंद कर रखी थी। जिसके बाद आज ड्रग विभाग की टीम फिर से पहुंची है। और दुकानों की तलाशी ली जा रही है। कई एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई है। वहीं कई कागजात भी खंगाला जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व सांसद मीना सिंह व उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के सौजन्य से जवइनिया मे राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

ओएनडीसी के जरिये मध्यप्रदेश के कारीगरों को सीधा लाभ दिलाएंगे: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल

rktvnews

भोपाल:“मन की कूक” कैलाश मेश्राम की काव्य कृति दुष्यंत संग्रहालय में हुआ लोकार्पित।

rktvnews

रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक जूलूस,बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अगस्त 25

rktvnews

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment