RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार एथेलेटिक्स संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न।3-5 जून 23 को आयोजित होने वाले 89वी बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 संबंधी दिशा निर्देश किए गए जारी।

RKTV NEWS अनिल सिंह,03 मई।बिहार एथेलेटिक्स संघ की वार्षिक आम बैठक 2 मई 23 को पटना के हज भवन में आयोजित की गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया की 89वी बिहार राज्य जूनियर एवं सिनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 को पटना स्तिथ पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकरबाग में दिनांक 3 से 5 जून 23 तक आयोजित किया जायेगा। उस प्रतियोगिता में लगभग 1500 (बालक/बालिका खिलाड़ी राज्य के प्रत्येक जिला/यूनिट/क्लब) से भाग लेंगे।इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग की स्पर्धा होगी (सब जूनियर/जूनियर/सीनियर बालक/बालिका) भारतीय एथलेटिक संघ द्वारा निर्देशित किया गया है की जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे बालक एवं बालिका अंडर- 14-16 वर्ष का रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रति खिलाड़ी 200 रुपया,अंडर 18,अंडर 20,अंडर 23 वर्ष (महिला / पुरुष )को शुल्क 500 देना अनिवार्य होगा।जो खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन नही कराएंगे वो प्रतियोगिता से वंचित रहेंगे।प्रत्येक जिला के सचिव अपने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन के वेबसाइट httpp://biharathleticassocitation.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे साथ ही अन्य किसी जानकारी या सहायता हेतु 9931687073 पर संपर्क कर सकते है।जिसकी अंतिम तिथि 31 मई2023 तक है।खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जिला एथेलेटिक्स संघ के द्वारा मान्य होगा।व्यक्ति रेजस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा ।उक्त प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया जायेगा।
इस बात की जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री सलीम परवेज एवं सचिव लियाकत अली ने दी।

Related posts

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित।

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी और आसमान में जगमगाई उड़ती हुई लालटेन।

rktvnews

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

किसने और क्यों गिराया सामुदायिक भवन?

rktvnews

राष्ट्रपति 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

rktvnews

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment