RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 मई।मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा पीवी जालंधर के सैन्य अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की पूर्व छात्रा हैं।
उन्‍होंने 1986 में एमएनएस में कमीशन प्राप्त करने के बाद, कला और कानून में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्‍होंने पेशेवर नर्सिंग करियर के साथ-साथ, विभिन्न पदों पर उल्‍ल्‍लेखनीय सेवाएं दी है जैसे प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, (बैंगलोर); प्रिंसिपल मेट्रन, कमांड हॉस्पिटल (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर एमएनएस मुख्यालय (पूर्वी कमान); ब्रिगेडियर, एमएनएस (प्रशासन) रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय, और हाल ही में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में प्रिंसिपल मेट्रन के रूप में नियुक्ति आदि।
प्रशिक्षण और शोध के माध्यम से साक्ष्य-आधारित सर्वोत्तम विधियों को अपनाने तथा हर समय प्रासंगिक बने रहने के मेजर जनरल लिसम्मा पीवी के दृढ़ संकल्प को व्यापक रूप से सराहा गया है।

Related posts

नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की होती है अराधना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 फरवरी 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण की रक्षा हमारा दायित्व:राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री बालिका कैंसर योजना के तहत चयनित बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीभी) का दिया जायेगा टीका।

rktvnews

23 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment