RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत अमीन प्रशिक्षण हेतु आयोजित चयन परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई परीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)27 अप्रैल।रामगढ़ जिला अंतर्गत डीएमएफटी के माध्यम से संचालित ट्रेंड एंड सर्टिफाइड 180 अमीन परियोजना के तहत रविवार को प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उपस्थित केंद्र अधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। परीक्षा में कुल 894 में 781 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि अमीन प्रशिक्षण हेतु लिखित परीक्षा का परिणाम भी यथासंभव परीक्षा के दिन ही जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मनजीत, श्रम अधीक्षक रामगढ़ अभिषेक वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बागपत :राज्य मंत्री केपी मलिक ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति से आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:भाव, रंग और प्रतिभा से सजाया– मतदान संकल्प का अनुपम कोलाज।

rktvnews

बिहार:अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन।

rktvnews

Leave a Comment