RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: डीएम की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)25 अप्रैल। जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता (कार्यालय प्रकोष्ठ) में खनन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने सरकारी जमीन या नदी तटबंध से मिट्टी कटाव पर कार्रवाई करने तथा रोक लगाने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया।
खेतों से मिट्टी कटाव के कारण उसकी उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है,जिसमें वर्षों तक फसल नहीं उगती है ।मिट्टी हमारी महत्वपूर्ण संसाधन है जिसमें फसले तैयार होती है।
उन्होंने कहा कि उपजाऊ खेत से जहां-जहां मिट्टी कटाव किया जाता है ,उन पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि खेत की एक फिट मोटी मिट्टी ही उपजाऊ होती है ,जिसको कृषक वर्षों से उसकी तैयारी करते हैं तो फसल उगने लायक मिट्टी तैयार होती है।
नियमानुसार मिट्टी का परिवहन के गाड़ियों का ट्रेलर को कवर करने को कहा,नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इससे वायु प्रदूषण और यातायात के दुर्घटना को रोका जा सकता है।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य 4362.52 लाख रूपये के विरुद्ध 3679.56 लाख रूपये की गई है।
जिलाधिकारी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में शतप्रतिशत लक्ष्य वसूली करने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने जिला खनन अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। अन्य विभागों के अधिकारियों को रॉयल्टी ससमय जमा करने का निर्देश दिया गया।
एफसीडी को योजना का विवरण मांगने तथा संवेदक को निर्देश देने को कहा कि कृषि योग्य भूमि से मिट्टी का कटाई नहीं करें।
सभी कार्य विभाग को जिलाधिकारी के स्तर से खनन योजना बनाकर प्रीरॉयल्टी जमा कर अनुज्ञप्ति लेने के पश्चात कार्य करने हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश जिला खनिज पदाधिकारी को दिया गया।
जिलाधिकारी ने नदियो से गाद निकासी हेतु एफसीडी के साथ मिलकर कहां-कहां गाद जमा है,निकासी हेतु कार्य योजना बनाकर गाद निकासी हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नीलाम पत्र का कुल 400 केस का प्रभार मिला है,जिसे अभी ट्रांसफर नहीं किया गया है ट्रांसफर होते ही कार्रवाई की जाएगी। नदियों से गाद को निकालने के लिए जल संसाधन विभाग के साथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,खनिज विकास पदाधिकारी प्रिया दीपिका , कार्यपालक अभियंता जल संसाधन,जिला कृषि पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में एड्स नियंत्रण पर व्याख्यान, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश।

rktvnews

बागपत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर राष्ट्रीय संस्थानों व समग्र क्षेत्रीय केंद्र ने ब्रेल लिपि को लेकर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

rktvnews

भोजपुर: जिला फुटबॉल संघ का चुनाव संपन्न।

rktvnews

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment