RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जमुई: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू होगी प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ , 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

PM मोदी के बिहार दौरे पर PK ने साधा निशाना, बोले – मोदी जी गुजरात में बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं और बिहार में आकर सिर्फ 1-2 रेलवे लाइन की घोषणा कर रहे हैं ताकि यहां से पलायन हो सके।

RKTV NEWS/जमुई(बिहार)25 अप्रैल।जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे। जमुई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि 20 मई को जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा से “बिहार बदलाव यात्रा” की शुरुआत होगी। जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने, बिहार में बदलाव लाने और संपूर्ण क्रांति के रूप में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की जाएगी।
प्रशांत किशोर ने कल पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी गुजरात में 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करके बुलेट ट्रेन बनवा रहे हैं और बिहार में सिर्फ 1-2 रेलवे लाइन का दोहरीकरण की घोषणा हुई और कुछ नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। नई ट्रेनें भी इसलिए शुरू की गई ताकि बिहार के बच्चे उन ट्रेनों में बैठकर गुजरात की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें खुशी होती अगर मोदी जी बिहार में स्टील की फैक्ट्रियां लगवाते और बिहार में बना स्टील मालगाड़ियों से देशभर में पहुंचाया जाता। बिहार को सिर्फ नई ट्रेनों की जरूरत नहीं है, बिहार को फैक्ट्रियों की जरूरत है। गुजरात की तरह बिहार में भी गिफ्ट सिटी बननी चाहिए ताकि बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।

PK ने नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना, बोले – टिकट खरीद कर उन्होंने अपनी बेटी को सांसद बनाया है, वो क्या बताएंगे कि जन सुराज का पैसा कहां से आ रहा है

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि अशोक चौधरी का राजनीतिक चरित्र क्या है, यह सबको पता है। उन्होंने अपनी बेटी को टिकट खरीदकर सांसद बनवाया। बिहार के किसी नेता या पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हम पर एक रुपया भी लेने का आरोप लगा सके। हम न तो विधायक हैं, न सांसद, न ही हम बालू माफिया या शराब माफिया के लिए काम करते हैं। हमने जो भी धन अर्जित किया है, वह अपनी बुद्धि और मेहनत से किया है। हम जो भी संसाधन खर्च कर रहे हैं, वह बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे हैं, ताकि पैसे के अभाव में उन्हें राजनीति से दूर न रहना पड़े।

Related posts

सफलता की कहानी।

rktvnews

गया:भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने डीएम पहुंचे प्रेतशिला।

rktvnews

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “हमार बबुआ” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

उत्तराखंड:स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में “हेल्थ थीम पार्क” का किया गया अनावरण।

rktvnews

खनुआ नाला पर सभी तरह के बड़े छोटे अतिक्रमण एवं अवरोध को सात दिनों के अंदर हटाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment