RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: झारखंड के राज्यपाल से ख्यातिप्राप्त चित्रकार संजीव सिन्हा ने की मुलाकात ,भोजपुरिया कैलेंडर पर हुई चर्चा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवाल से भोजपुरी चित्रकार संजीव सिन्हा की शिष्टाचार मुलाकात हुई। भोजपुरी कैलेंडर को लेकर चर्चा हुई, कैलेंडर में भोजपुरी की लिपि कैथी को देख महामहिम बहुत प्रभावित हुए। महामहिम इस कार्य लिए सर्जना न्यास की सराहना करते हुए कहां की सर्जना न्यास अपनी लोककला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का जो कार्य कर रही है वो भविष्य के लिए एक थाती के रूप में मौजूद रहेंगी। इस कार्य के लिए विश्व भर में फैले भोजपुरिया जन मानस में सर्जना न्यास को याद रखा जाएगा। यह कैलेंडर सिर्फ तिथियों का संकलन नही, बल्कि भोजपुरी संस्कृति, भोजपुरी की लिपि, भोजपुरी भाषा, परंपरा और गौरवशाली इतिहास का समावेश है। इस महत्वपूर्ण पहल से भोजपुरी भाषा और इसकी विरासत को और अधिक सम्मान और पहचान मिलेगी। यह कैलेंडर लुप्त होती परंपराओं, और लोक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगी जिसके लिए उम्मीद है हम सब के साथ नई पीढ़ी भी कुछ सीखेगी ।
विदित हो की कैलेंडर के निर्माता विश्व ख्यातिप्राप्त चित्रकार संजीव सिन्हा सिर्फ चित्रकार नहीं, बल्कि भोजपुरी लोकसंस्कृति के सच्चे सिपाही हैं।
2002 में कोहबर चित्रों के जरिए पहचान मिली, फिर गाँव-गाँव घूमकर लोक संस्कृति को कैनवास पर जीवंत करते चले गए। उनकी पेंटिंग्स में सिर्फ रंग नहीं, एक पूरी सभ्यता बोलती है।उन्होंने बिहार से लद्दाख तक साइकिल यात्रा कर भोजपुरी चित्रकला को राष्ट्रव्यापी पहचान दी। बापू के आरा आगमन के 100 साल पूरे हुए, तब संजीव जी ने 15 दिन की मेहनत से विश्व का सबसे बड़ा यरवदा चरखा तैयार किया — जिसे भोजपुरी चित्रकला से सजी हुई थी। इस चरखे को दो-दो विश्व रिकॉर्ड मिले।इस मौके पर सर्जन न्यास के अध्यक्ष व ऑल इंडिया भोजपुरी स्टूडेंट यूनियन के चीफ जेनरल सेक्रेटरी संजीव सिन्हा, सर्जन न्यास के झारखंड प्रमुख संजीत कुमार, ज्योतिषाचार्य संजय साईंनाथ आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल तरीके से हनी टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय स्तर पर कैमूर का डहरक स्कूल जीता ‘स्वच्छ-हरित’ अवार्ड।

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के कैलेंडर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी का प्रखंड सह अंचल कार्यालय इटाढी में जनता दरबार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment