RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महावीर मंदिर के मारुत नंदन सेवा समिति ने कराया गरीब कन्या का विवाह।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।रमना मैदान महावीर मंदिर के मारुत नंदन सेवा समिति द्वारा जरुरतमंद कन्या का दहेज रहित विवाह कराया गया। जरूरत मंद,और कमजोर लोगों के लिए अति सुन्दर, सराहनीय जनहितकारी योजना समिति के सदस्यों के सहयोग से चलाई जा रही है।
महंत सुमन बाबा ने बताया की “बिटिया की शादी “योजना के अंतर्गत आज एक ऐसे परिवार की कन्या का विवाह कराया गया जो आर्थिक रूप से शादी करने में असमर्थ थे। ऐसे ही धार्मिक आस्था रखने वाले परिवार महंत सुमन बाबा से अपनी इच्छा जताई। महावीर मंदिर समिति द्वारा शादी की सारी व्यवस्था निःशुल्क रूप से की गई और मंदिर के मंडप में ही पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई ।साथ ही साथ लड़की को बिदाई में पाँच साड़ी,श्रृंगार बॉक्स,श्रृंगार सामग्री ,लड़की की बिदाई में दी जाने वाली समस्त सामग्री के साथ बॉक्स , लड़के का कपड़ा,भोजन की व्यवस्था महावीर जी के भक्तों द्वारा की गई । शादी की भव्यता प्रदान करने के लिए समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह, सचिव डा सुनिल सिंह अधिवक्ता,उपाध्यक्ष देवराज ओझा,सह सचिव कुमार मोहित, कोषाध्यक्ष संजय राय ,चंद्रमा प्रसाद वर्मा,प्रकाश जी, मनु मिश्रा,कृष्णा राज,डॉ संगीता सिंह,पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार,धनजी,कवि नन्द किशोर ,राजू सिंह,रिचा कुमारी,रवि सहाय,व अन्य सदस्य बढ़ चढ़कर इस शादी में शामिल हुये ।सह सचिव कुमार मोहित ने बताया की महावीर मंदिर में बिटिया की शादी योजना प्रत्येक माह में होगी जो भी जरूरतमंद अपनी बेटी की शादी इसके अंतर्गत करना चाहता है वह मंदिर में संपर्क कर सकते है।

Related posts

सारण:सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) अभियान को निरंतरता एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व राम बहादुर सिंह व स्व पदमानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:03 नवंबर 23

rktvnews

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

rktvnews

रायपुर : तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ने से संग्राहकों को हुआ 18.73 करोड़ अधिक मुनाफा।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उतर कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के पुनर्वासितों हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment