RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)23 अप्रैल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयरपोर्ट इंदौर में शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

परंपरा से आतंक तक:क्यों क्रूर बदमाशी का रूप ले रही है रैगिंग?

rktvnews

इलाहाबाद:मतदाता जागरूकता को ले “लोकमत परिष्कर” विषयक परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आँपरेशन सिंदूर एक ऐतिहासिक और निर्णायक हमला था,यह आतंकवाद के विरूद्व भारत का एक संपूर्ण और निर्णायक प्रतिघात था: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने रमाला में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

rktvnews

चतरा:गिद्धौर थाना क्षेत्र में कोटपा-2003 की धारा 6ए 6बी व धारा 4 का अनुपालन दुकानों में कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment