RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पृथ्वी दिवस पर एचडी जैन कॉलेज में हुआ पौधारोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल।22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एचडी जैन कॉलेज, आरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के पूर्व NSS लीडर सनोज कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। सनोज कुमार चौधरी ने ‘Voice of Nature’ थीम के तहत एक विशेष टीम वर्क ग्रुप की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना, शहर के प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण करना और इसके प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस टीम में अंकुश कुमार गुप्ता, अंकित रौशन, जयप्रकाश कुमार, सुगन चौधरी, रोहित कुमार, अनुष्का, मेघा ,शुभम गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, खुशी उपाध्याय, दीक्षा पाठक और राहुल राज जैसे उत्साही युवा शामिल थे।

Related posts

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आईएमसी-वाईएलएफ यूथ कॉन्क्लेव 2024 में युवाओं को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट ” द्वारा आहूत 05 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में जन्तर – मन्तर पर विशाल ” आक्रोश – प्रदर्शन ” के संदर्भ में एक विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना पर स्वत संज्ञान लिया।

rktvnews

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘योग कार्यशाला’ का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment