RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 22 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।

Related posts

भोजपुर:हर प्रसाद दास जैन +2 स्कूल आरा में पौधों का वितरण, पौधारोपण से होगा पर्यावरण संतुलित: प्राचार्य डॉ संजीव कुमार

rktvnews

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

आरा कांग्रेस कार्यालय में “जय भारत सत्याग्रह”कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के 10 कर्मचारियों की सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति।

rktvnews

बक्सर:मनरेगा द्वारा निर्मित ग्रामीण हाट का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment