RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 35 विद्यार्थियों को 1 लाख 90 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्रों को प्रदान कीं आदेश की प्रतियां।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 21 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में अध्ययनरत उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 35 विद्यार्थियों को 1 लाख 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह राशि विवि के कुलाधिपति एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 5000 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से दी गई है। इस राशि को राजभवन से विद्यार्थियों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित किया गया है।
इधर कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय के परिसर–2 स्थित प्रशासनिक भवन में लाभार्थी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया और उनके स्वीकृति आदेश की प्रतियां प्रदान कीं। डॉ. शर्मा ने राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि विद्यार्थियों की शिक्षा और प्रशिक्षण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि इस पहल से विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। वे अपने कौशल को और विकसित कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने इस आर्थिक सहायता के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Related posts

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:पीजी जन्तु विज्ञान विभाग में लार्वल फ़ार्म आफ इनवर्टेब्रेट्स पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राजा शंकरशाह- कुंवर रघुनाथशाह का किया पुण्य स्मरण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चे को विद्यालय में नामांकन कराने हेतु ‘विशेष नामांकन अभियान’ संचालित करने संबंधी बैठक का आयोज।

rktvnews

Leave a Comment