RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)21 अप्रैल। अधिकार, कर्तव्य और उत्तरदायित्व का समावेशन महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है। जहां गांव की महिलाएं अपने अधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए बिहार सरकार की योजनाओं की सफलता की बानगी पेश कर रही हैं वहीं अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व का अनुपालन करते हुए गांव -समाज के विकास हेतु और योजनाओं के संचालन के लिए आवेदन एवं मांग रख रही हैं।
बिहार सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम जीविका द्वारा बिहार राज्य के लगभग सभी गांवों में 18 अप्रैल से आरंभ किया गया है। इसके लिए पूरे राज्य के लिए 6 सौ महिला संवाद रथ को मुख्यमंत्री ने 18 अप्रैल 2025 को रवाना किया है।
18 अप्रैल से प्रारंभ हुए महिला संवाद कार्यक्रम अब तक लखीसराय जिला के चानन, सूर्यगढ़ा, हलसी, सदर एवं रामगढ़ चौक में 35 ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित किया जा चुका है । अब तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से लखीसराय जिला के विभिन्न प्रखंडों की लाभान्वित 9 हजार से अधिक महिलाओं ने शिरकत की है । उपस्थित महिलाओं ने आदि आबादी का नेतृत्व करते हुए गांव -समाज के विकास के लिए अपनी आकांक्षा एवं मांग दर्ज कराई है ।
कुल 548 ग्राम संगठन द्वारा 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 13 जून 2025 तक किया जाना है ।
सोमवार को लखीसराय सदर में एकता ग्राम संगठन द्वारा खगौर में, अन्नपुर्णा ग्राम संगठन द्वारा गढ़ी बिशुनपुर में, हलसी प्रखंड में प्रतिभा ग्राम संगठन द्वारा मानपुर में एवं खुशी ग्राम संगठन द्वारा हलसी गांव में, चानन प्रखंड में गौरव ग्राम संगठन द्वारा मालिया गांव में एवं खुशी ग्राम संगठन द्वारा ईंटोन गांव में, रामगढ़ चौक प्रखंड में खुशी ग्राम संगठन द्वारा बिल्लो गांव में दुर्गा ग्राम संगठन द्वारा भंवरिया गांव में तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड में अराधना ग्राम संगठन द्वारा सूर्यपुरा गांव में एवं अभिलाषा ग्राम संगठन द्वारा जकरपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने योजना से मिले लाभ के बाद अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया गया । हलसी प्रखंड के महरथ गांव की वीणा देवी ने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मुझे नर्सरी मिला है। इससे मुझे प्रति वर्ष 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी हो रही है । साथ ही पर्यावरण संतुलन में भी हम सभी अहम योगदान देने लगे हैं। चानन की ममता देवी ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें इंदिरा आवास योजना के तहत आवास और शौचालय निर्माण के लिए अनुदान भी मिला है। इसके साथ ही राशन कार्ड भी बन गया है । शांति देवी ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत अब मेरे घर में नल के द्वारा पानी आने लगा है। पहले पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था ।
महिला संवाद रथ से 3 लघु वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन फिल्मों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए आरक्षण समेत विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान लिफलेट के द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं उससे राज्य में हो रहे विकास की जानकारी भी दी गई । महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वितरित किया गया और पढ़कर भी सुनाया गया। मुख्यमंत्री के संदेश और महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी आवश्यकताओं, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को भी सूचीबद्ध करवाया। महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन में जिला एवं प्रखंड प्रशासन की भी अहम भूमिका है । कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिला एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी आयोजन में सहयोग करते हुए महिलाओं की मांग को सूचीबद्ध करते हुए समाधान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। सभी प्रकार की मांग एवं आकांक्षाओं की पारदर्शिता हेतु सबकी प्रविष्टि एप में भी कराई जा रही है । इससे यह फायदा हो रहा कि सक्षम अधिकारी उस मांग एवं आकांक्षाओं को देखते सभी का समाधान एवं पूर्ति करने में लग गए हैं।चानन प्रखंड के महादलित टोला की रहनेवाली चंदा देवी ने हर घर नल योजना के तहत वार्ड न 7 में सार्वजनिक बोरिंग की मांग की । महंत स्टेडियम , चानन मे चार स्ट्रीट लाइट की मांग महिला संवाद कार्यक्रम में की गईं । इसी तरह से अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को महिलाएं रख रही हैं।

Related posts

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

भाजपा संविधान के धर्मनिरपेक्षता को खतम करने पर आमदा : दीपांकर

rktvnews

आज की संस्थागत चुनौतियां प्रामाणिक संवाद और सार्थक अभिव्यक्ति की कमी से उत्पन्न होती हैं :उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

बिहिया में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment