RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन गोष्टी।

भोपाल /मध्यप्रदेश 17 जून।वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के अध्यक्ष जया आर्य ने बताया कि मंच की मासिक गोष्ठी संपन्न हुई, नरेश नाज़ द्वारा स्थापित मंच की मुख्य अतिथि थी गुजरात इकाई की अध्यक्ष डॉ प्रणव भारती थी जिन्होंने कहा “जब तक मैंने जाना जीवन तब तक मैं जीवन खो बैठी”
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राजश्री रावत ने अपनी ग़ज़ल में कहा “हाथों की लकीरों से कहां किस्मत बनती है।”
महासचिव संतोष श्रीवास्तव ने
बचपन की बारिश को याद किया और कहा “जब हर आंगन महकती थी बारिश कहां है वो बचपन की बारिश”
विद्या सिन्हा ने गर्मी से घबरा कर कहा” बरस रहे है अंगार गगन से”
दुर्गा रानी ने कहा गर्दिश में अब मेरा सितारा
सुशील गुरु के बोल थे “वर्षा की रिमझिम आंगन में बजने लगे हैं मृदंग”
कुमकुम सिंह ने अपनी ग़ज़ल में सुनाया “सुलगती रही है उम्मीद बन कर हयात वह आग बनकर दे गया बरसात”
सुधा दुबे ने पर्यावरण को बचाते हुए अपने दोहे सुनाएं “रोक लो कटते वृक्षों को मिलकर हम और तुम।”
दिनेश भदोरिया की गजल “एक वादा करें हम और तुम जिंदगी भर से हंसे और तुम”
उषा चतुर्वेदी ने अपनी गंगा पर चिंता व्यक्त और गंगा की कहानी उन्होंने अपनी कविता में सुनाई।
करुणा दयाल एकाकी मन की दास्तान सुनाती रही
मंगला योगी ने कहा “ले चल मुझे ऐसी दुनिया में जहां सुकून से कह दूं मन की बात”
शिवांश सरल ने ईश्वर से प्रार्थना की
कमल चंद्रा ने कहा “मेरा कमरा सबसे खूबसूरत सबसे अच्छा जहां भी जाऊं लौट के आऊं।”
मधुलिका श्रीवास्तव में सुंदर आभार प्रदर्शित किया है शुरू में मृदुल त्यागी ने स्नेह से सबका स्वागत किया
शुभारंभ मीनाक्षी सिलिकारी की सुरीली सरस्वती वंदना से हुई।
अंत में अध्यक्ष जया आर्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सब की रचना पर छोटी-छोटी टिप्पणी की और अपनी रचना प्रस्तुत की…
“यह बारिश भी बड़ी जालिम है जो कभी अकेले नहीं आती, बहुत सारी यादें साथ लाती है, और मुझे तन्हा छोड़ जाती है।”
सौहाद्र पूर्ण वातावरण में गोष्ठी संपन्न हुई।

Related posts

भोजपुर:मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस 2025 पर, विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण और समावेशन पर जोर देते हुए पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

rktvnews

पटना: भाइयों के कलाई पर सजी रक्षा की डोरी।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माँ शारदे की पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment