RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: जिलाधिकारी ने किया बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)19 अप्रैल।जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा आज समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ साथ उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें। साथ ही पर्यवेक्षण गृह के जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं करने के कारण खेद व्यक्त करते हुए जिला योजना पदाधिकारी को जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच करने तथा अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में नवजात शिशुओं एवम् छोटे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी करते हुए बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया में त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस तथा सम्बन्धित संस्थानों के अधीक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत।

rktvnews

डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा भोजपुर द्वारा पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 56 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित आईआईपीए के 181 नए सदस्यों को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment