RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने इमरान हाशमी को बताया एक शाय एक्टर।

क्या इमरान हाशमी किसिंग किंग की अपनी ऑन स्क्रीन इमेज से हैं एकदम अलग? ‘ग्राउंड जीरो’ डायरेक्टर ने कही यह बात!

मुंबई/एजेंसी ( पीआर 24* 7)19 अप्रैल।बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म ग्राउंड जीरो में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों पर एक मजबूत छाप छोड़ चुका है, लेकिन इसके साथ ही इमरान का काम करने का तरीका उनके निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर को भी काफी प्रभावित कर गया है।
जी हाँ, एक इंटरव्यू में तेजस ने इमारन की तारीफ की और उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। तेजस ने कहा, “इमरान के साथ काम करना आसान था। एक एक्टर के रूप में वे बहुत ईमानदार, समय के पाबंद और कमिटेड हैं। उन्होंने अपने किरदार का पूरा कॉन्टेक्स्ट और यात्रा को समझा और काफी हद तक उस पर खुद ही काम किया। जब तक शूट शुरू हुआ, वे सिर्फ डायलॉग्स ही नहीं, बल्की फिल्म के इंटेंशन और कॉन्टेक्स्ट को भी अच्छी तरह से समझ चुके थे। इस वजह से मेरे लिए बतौर निर्देशन उनके सामने अपनी बात रखना काफी आसान हो गया।
तेजस यह भी मानते हैं कि इमरान का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि उनमें ‘स्टार’ होने का कोई एटीट्यूड नहीं है। उन्होंने कहा, “उन तक पहुँचना बहुत ही आसान है। वे एकदम डाउन-टू-अर्थ और ईजीगोइंग हैं। किसी डायरेक्टर के लिए उनसे उपनि उम्मीदें साझा करना और उन्हें कुछ नया अपनाने के लिए कहना बहुत सरल हो जाता है, क्योंकि वे हर चीज के लिए खुलकर सामने आते हैं। जब मैं उनसे परफॉर्म करवाने की बात करता था, उस दौरान मुझे कभी-भी तनाव या चिंता महसूस नहीं हुई। वे असल मायने एक डायरेक्टर एक्टर हैं।”
तेजस ने आगे जोर देते हुए कहा कि सेट पर इमरान का प्रोफेशनलिज्म देखने लायक था। तेजस के कहा, “उन्होंने समझा कि कश्मीर में शूटिंग करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए वे पूरी यूनिट को सहजता से काम करने में मदद करते रहें।”
यही नहीं, इमरान के साथ शूटिंग के दौरान का एक और खास पल याद करते हुए तेजस कहते हैं, “अपनी ऑन स्क्रीन इमेज से हटके, इमरान रियल लाइफ में काफी शर्मीले हैं। एक सीन था जिसमें इमरान और साईं एक फैमिली मोमेंट शेयर कर रहे थे। मैं चाह रहा था कि उनके बीच एक छोटी-सी शरारती वाइब हो, लेकिन इमरान इतने शर्मा रहे थे कि शुरुआत में उन्होंने साईं की तरफ वैसे देखा ही नहीं, जैसा मैं चाहता था। सब लोग हँसने लगे और वे थोड़े असहज हो गए, लेकिन फिर वे खुद भी मुस्कुरा दिए। ऐसे छोटे-छोटे पल सबूत हैं कि लोग स्क्रीन्स पर बेशक स्टार्स होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे भी एक आम इंसान की तरह ही होते हैं। और इमरान तो एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।”

तो देखना न भूलें इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो, जो 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ हो रही हैं।

Related posts

डॉ उमेश बने भोजपुर चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के सचिव।

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किया शाहपुर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त विभिन्न गाँवो का दौरा,राहत कार्य का लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, प्रदेशभर से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की महिला लाभार्थी पहुंची मुख्यमंत्री निवास।

rktvnews

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment