RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट बने नोखा विधानसभा के प्रभारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।16 अप्रैल 2025 को बिहार प्रदेश जनता दल यू ने रोहतास के नोखा विधानसभा का प्रभारी अभय विश्वास भट्ट को मनोनीत किया है।छात्र राजनीति से सक्रिय छात्र नेता के रूप के राजनीति की शुरुआत करने वाले एवं जदयू के कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके अभय विश्वास भट्ट को बिहार प्रदेश जनता दल यू ने रोहतास के नोखा विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया है। श्री भट्ट विगत कई वर्षों से जदयू से जुड़े हुए है और जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। इसके पहले युवा जदयू एवं जदयू मीडिया सेल में भी पदाधिकारी रह चुके है।इसी वर्ष बिहार विधानसभा के चुनाव को देखते हुए जदयू ने अपने सभी मजबूत कार्यकर्ता को विधानसभा प्रभारी बनाया है। इसी कड़ी में भोजपुर के तरारी प्रखंड के खरौना गाँव निवासी अभय विश्वास भट्ट को नोखा विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर श्री भट्ट ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ कमिटी बना रहा है। विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे सभी निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। 2025 फिर से नीतीश के नारों के तहत सभी सीटों पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इन्होंने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष एमएलसी ललन शराफ, मुख्यालय प्रभारी चन्दन कुमार , जदयू नेता डॉ अमरदीप सहित सभी नेताओं का आभार जताया है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में आरंभ।

rktvnews

Leave a Comment