RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं श्रीमहावीर जी दौरे पर।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)13 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को करौली में श्रीमहावीर जी दौरे पर रहीं, इस दौरान उन्होंने भगवान श्री महावीर के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्रीमहावीर जी मंदिर विकास समिति के पदाधिकारिओं, सदस्यों एवं आमजन द्वारा उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विकास को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, आगामी समय में धार्मिक पर्यटन को लेकर और भी सराहनीय कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महेंदर मिसिर जयंती समारोह की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर: पिरौटा में साप्ताहिक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा आयोजन,तैयारी जोरो पर।

rktvnews

बेगूसराय: महतो गैंग का सक्रिय सदस्य 50 हजार का ईनामी राजा कुमार गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर में ज्वलंत मुद्दों पर होगा आंदोलन खड़ा : स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:छात्र जदयू वीकेएसयू आरा के अध्यक्ष बनने पर बोले आजाद सिंह, छात्र हित सर्वोपरि।

rktvnews

Leave a Comment