RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बेगूसराय: महतो गैंग का सक्रिय सदस्य 50 हजार का ईनामी राजा कुमार गिरफ्तार।

RKTV NEWS /बेगूसराय (बिहार)14 अप्रैल।खोदावंदपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बारा-तेतराही स्थित आम के बगीचे से 50,000 रूपये का ईनामी नागमणी महतो गैंग के सक्रिय सदस्य कुख्यात अपराधी राजा कुमार को SDPO मंझौल के नेतृत्व में खोदावंदपुर थाना एवं चेरियाबरियापुर थाना की पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय व S.T.F SOG-03 के संयुक्त कार्रवाई में किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी में 01 देशी कट्टा एवं02 जिन्दा कारतूस जप्त।
बेगूसराय जिले के नागमणि महतो गैंग के सक्रिय सदस्य फरार कुख्यात अपराधी राजा कुमार पे०-संजय जायसवाल सा०-बरियापुर पश्चिमी, थाना-खोदावंदपुरजिला बेगूसराय को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंझौल, नवीन कुमार के नेतृत्व में चेरियाबरियारपुर थाना एवं खोदावंदपुर थाना की पुलिस टीम, जिला आसूचनाइकाई बेगूसराय एवं S.T.F SOG-03 की संयुक्त कार्रवाई में खोदावंदपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत बारातेतराही स्थित आम के बगीचे से पकड़ा गया। विधिवत तलाशी में उसके पास से 01 देशी कट्टाएवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव हो कि पुलिस टीम द्वारा उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी करायी जा रही थी।

Related posts

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री से की माँ महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता देने की मांग।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले को दी 1378 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1220 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी ने प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

Leave a Comment