RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: पिरौटा में साप्ताहिक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा आयोजन,तैयारी जोरो पर।

निर्माणधीन यज्ञ मंडप

07 से 13 अप्रैल तक होगा यज्ञ का आयोजन,लगेगा विशाल मेला।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मार्च।सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा सिंन्हा सरैया स्थित ब्रह्म बाबा के पास अवस्थित खेल के मैदान में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर की जा रही है।इस धार्मिक आयोजन हेतु गांव के सभी युवा नौजवान अपना पूरा बहुमूल्य समय देकर यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं। आपको बता दे की आगामी 07 से 13 अप्रैल तक चलने वाले साप्ताहिक यज्ञ महोत्सव के अंतर्गत 07 अप्रैल को जल यात्रा शोभायात्रा एवं 8 अप्रैल कों पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन किया जाएगा। पूर्णाहुति भंडारा यज्ञ के आखिरी दिन 13 अप्रैल कों किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि जल यात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथी, घोड़े, ऊंट और बाजे गाजे के साथ विभिन्न वाहनों द्वारा महुली गंगा घाट से जल भरी करेंगे। आहूत यज्ञ के आयोजन से पूरे इलाकों में भक्ति का माहौल छाया हुआ है और सभी लोग यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
बताया गया कि इस यज्ञ में मुख्य रूप से श्री पद्मनाभ स्वामी जी (श्री गोपाल गोवर्धन गौव सेवा संस्थान काशी) विराजमान रहेंगे।इन्हीं के दिशा निर्देश में यज्ञ का आयोजन किया जाना है। कथा वाचिका वृंदावन से आने वाली हैं। यज्ञ समिति अध्यक्ष समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस यज्ञ से पूरे गांव समाज में पंचायत में भक्ति का माहौल बना हुआ है और सभी लोग सहयोग में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ बहुत ही अद्भुत होने वाला है। इसमें लगने वाले मेले की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है।श्री दुर्गा प्रेम पुजारी रासलीला वृंदावन भी आने वाले हैं। लाखों लोगों की आने की उम्मीद है और सभी को एक अच्छी व्यवस्था देने के लिए हम लोग तत्पर हैं। यज्ञ आयोजन में सहयोगियों में मुख्य रूप से राजनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव ,नंदकुमार यादव ,सरोज यादव, कृष्ण यादव ,नंदकिशोर यादव, मुकेश तिवारी ,उमाशंकर शाह ,संतोष ठाकुर, मुखराम यादव ,रामचंद्र यादव, प्रदुमन यादव ,बलिराम यादव, गणेश यादव, विनय यादव, नीतीश चौधरी ,हलचल यादव, सवरु यादव, नंदलाल यादव, भिरगुन यादव, नागेंद्र पांडे, केशव यादव ,धनजी यादव, हरेंद्र यादव आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया पीरो स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरिडीह:झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय समिति ने परिसदन भवन में अधिकारियों संग की बैठक , पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

दरभंगा:चार दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता में एकलव्य भागलपुर ने लहराया परचम।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ के नेतृत्व मे चला सघन चेकिंग अभियान।

rktvnews

काबिले तारीफ़ है गया जिलाधिकारी!

rktvnews

Leave a Comment