
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च। शनिवार को स्थानीय केन्द्रीय पुस्तकालय, नागरी प्रचारिणी सभा भवन में ” महेंदर मिसिर जयंती समारोह -की विस्तारित बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रो डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय एवं संचालन संयोजक कृष्णेंदु ने किया।प्रो डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महेंदर मिसिर का भोजपुरी भाषा में बड़ा नाम है उसी अनुसार कार्यक्रम होना चाहिए।बैठक में उपस्थित तैयारी समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ पाठक ने कहा कि आप लोगों ने बैठक करने के लिए पुस्तकालय के कक्ष को चुना इसके लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूँ।
