RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुलपति और कुल सचिव के सकारात्मक पहल से कर्मचारियों में हर्ष : शशि रंजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र,आरा के 17 अंगीभूत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी एक सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम चल रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ एक सकारात्मक पहल के तहत आंदोलन के संयोजक शशि रंजन ने बताया कि क्योंकि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने समस्त कर्मचारियों की सूची मांगी है जिससे कि आगे का बहाली की प्रक्रिया पूरी हो सके। इसी संदर्भ में कर्मचारी नेताओं ने कुलपति और कुल सचिव से मिलकर आग्रह किया की एक है कर्मचारियों की लंबित मांग रह गई है जिसके लिए आंदोलन चल रहा है और प्रोन्नति के संबंध में 90% काम हो चुके हैं।ऐसी स्थिति में पहले पद प्रोन्नति का काम करके आप कर्मचारियों के हित में एक इतिहास बनाएं और उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें जिससे कर्मचारी आपका आजीवन आभारी रहेंगे और याद करेंगे। इससे कार्य को संपन्न करते हुए कर्मचारियों की सूची भेजने का काम हो।माननीय कुलपति डॉ शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी एवं कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार जी का आभार व्यक्त किया है। कर्मचारी नेता शशिरंजन ने कहा कि इन दोनो अभिभावकों की जितनी प्रशंसा कि जाय कम होगा। हमारे कुलपति महोदय के अथक प्रयास और सूझबूझ से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों का पद-प्रोन्नत का कार्य पूरा होने वाला है। ध्यातव्य हो कि कर्मचारियों का पद-प्रोन्नत 2006 से ही लंबित है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने नैथला में धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण।

rktvnews

40 सालों से सरकारें नहीं बदल पाई धारावी – प्रणव अदाणी

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

भोजपुर:नावार्ड वित्तपोषित श्री अन्न उत्पादन पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment